शेषन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के नायक थे : ममता

  • Follow Newsd Hindi On  

कोलकाता, 11 नवंबर (आईएएनएस)| पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र के प्रति उनका महान योगदान हमेशा याद किया जाएगा। बनर्जी ने एक ट्वीट किया, “स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के नायक टी.एन. शेषन जी के निधन की सूचना पाकर दुख हुआ।”

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के प्रति उनका महान योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”


भारतीय चुनावों में पारदर्शिता लाने के लिए कठोर चुनावी नियम को सख्ती से लागू करने वाले शेषन का रविवार को चेन्नई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वे 86 वर्ष के थे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)