श्रीलंका : विस्फोट में मारे गए लोगों की याद में मौन

  • Follow Newsd Hindi On  

कोलंबो, 23 अप्रैल (आईएएनएस)| श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन देश में विभिन्न जगहों पर हुए विस्फोटों में मारे गए लोगों की याद में मंगलवार को देशभर में तीन मिनट का मौन रखा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश भर में सेवाएं ठहर गईं, क्योंकि सभी नागरिकों ने सुबह 8.30 बजे से 8.33 बजे तक मौन रखा।


ईस्टर के दिन तीन श्रीलंकाई शहरों में चचरें और होटलों में सिलसिलेवार विस्फोट हुए, जिसमें 310 लोग मारे गए और 500 से अधिक घायल हो गए।

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट किया कि श्रीलंका ने निर्दोष लोगों के जान गंवाने पर शोक व्यक्त किया और उन्होंने सैन्य और पुलिस बल, चिकित्सा कर्मियों और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अथक मेहनत की।

सरकार ने जनता से अपने घरों और संस्थानों के बाहर एक सफेद झंडा लगाने का अनुरोध किया, क्योंकि देश में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)