सीजेआई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ता हिरासत में

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)| सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को यौन शोषण जांच मामले में दी गई क्लीन चिट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं कई महिला कार्यकर्ताओं और वकीलों को शुक्रवार को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग पुलिस थाने में ले जाया गया।

 प्रदर्शनकारियों ने मंडी हाउस से अपना प्रदर्शन शुरू किया और वे सर्वोच्च न्यायालय तक मार्च करना चाहती थीं।


एक प्रदर्शनकारी अंजली भारद्वाज ने कहा, “पुलिस ने हमें सीजेआई के खिलाफ यौन शोषण मामले में सर्वोच्च अन्याय के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय तक मार्च नहीं करने दिया। हम उस सुनवाई की निंदा करते हैं, जिसमें सीजेआई के नेतृत्व वाली पीठ ने महिला शिकायतकर्ता के खिलाफ टिप्पणी की थी। क्या न्यायाधीश कानून से ऊपर हैं?”

सर्वोच्च न्यायालय की एक पूर्व कर्मचारी ने न्यायमूर्ति गोगोई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अदालत की एक समिति ने सीजेआई को दोषमुक्त कर दिया है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)