सिक्किम में पहले 4 घंटों में 23 फीसदी से ज्यादा मतदान

  • Follow Newsd Hindi On  

गंगटोक, 11 अप्रैल (आईएएनएस)| सिक्किम में गुरुवार को मतदान के पहले चार घंटों में 32 सदस्यीय राज्य विधानसभा और एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 23 फीसदी से अधिक वोट पड़े।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने कहा, “कुल मिलाकर करीब 23.5 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।”


सूत्रों ने कहा, “किसी गड़बड़ी की कोई खबर नहीं है। ”

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे समाप्त होगा। कुल 423,325 मतदाता 567 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। वे राज्य विधानसभा के लिए 150 उम्मीदवारों और एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 11 उम्मीदवारों में से अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।

राज्य में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ), पी.एस. गोले की अगुवाई वाले सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया की हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के बीच मुकाबला देखा जा सकता है।


1994 से राज्य के मुख्यमंत्री रहे चामलिंग दो सीटों-पोकलोक-कामरांग और नामची सिंघिथांग सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भूटिया गंगटोक और तुमेन लिंगी सीटों से मैदान में हैं।

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस भी चुनावी मैदान में हैं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)