आश्चर्य: जब मुर्गी ने अंडा नहीं सीधा चूजे को दिया था जन्म, ओडिशा की घटना पर हैरान थे विशेषज्ञ

  • Follow Newsd Hindi On  

Ajab Gajab: सदियों से ये बहस का विषय रहा है कि पहले मुर्गी आया या अंडा?  बड़े-बड़े दिग्गजों के ज्ञान की परीक्षा इस सवाल ने ली है। आज तक कोई भी इस सवाल का जवाब देने में सक्षम नहीं हो पाया है। हम सभी जानते हैं कि मुर्गी अंडे देती है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि मुर्गी ने सीधा चूजे को जन्म दिया हो?

ओडिशा के एक गांव में कुछ समय पहले ऐसी घटना घटी थी, जिसके बारे में सुनकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए थे। ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के कोमना प्रखंड के इच्छापुर गांव में ऐसी घटना घटी थी। इस गांव में मुर्गी ने अंडे नहीं बल्कि सीधे चूजे जन्म दिए थे। इलाके के लोग इस घटना के बारे में जानकर हैरान रह गए थे।


इच्छापुर गांव के निवासी अंबिका माझी की मुर्गी ने चूजे को जन्म दिया था। इससे पहले मुर्गी नौ अंडे दे चुकी थी। कुछ देर बाद उसने एक चूजे को जन्म दिया था। अंबिका माझी ने बताया था कि अंडे देने के बाद मुर्गी कुछ दूर जाकर बैठ गई थी। कुछ समय बाद जब वह मुर्गी के पास गया और उसने देखा कि मुर्गी ने एक चूजे को जन्म दिया था।

अंबिका माझी ने बताया था कि मुर्गी बहुत देर से एक ही जगह पर बैठी थी। उन्हें लगा कि मुर्गी ने एक और अंडा दिया है, लेकिन जब मुर्गी को उठाकर देखा तो उनके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई थी। उन्होंने आसपास जाकर देखा था कि कहीं कोई अंडा फूटा तो नहीं है। लेकिन  ऐसा कुछ नहीं था। चूजा दस मिनट तक जिंदा रहा था, हालांकि बाद में वह मर गया था लेकिन मुर्गी को कुछ नहीं हुआ था।

ऐसी आश्चर्यजनक घटना को लेकर नुआपाड़ा जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा था कि पूरे जीवन में उन्होंने ऐसी घटना कभी नहीं सुनी थी. मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अंदेशा जताया था कि संभवत: मुर्गी के प्रजनन तंत्र में एक ऐसा अंडा विकसित हो गया हो, जिसने चूजे का आकार ले लिया हो। इससे अंडे के बाहर आने की बजाय चूजा पैदा हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)