Festivals in August 2019: ‘सावन अमावस्या’ के साथ हो रही है अगस्त महीने की शुरुआत, ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार

Follow न्यूज्ड On  

Festivals in August 2019 Calendar : गुरुवार से साल का आठवां महीना अगस्त (August) शुरू हो रहा है। इस माह का धार्मिक महत्व भी बहुत होता है ‘सावन‘ (Sawan) इस बार अगस्त माह की शुरुआत ही ‘सावन अमावस्या’ (Sawan Amavasya) से हो रही है।

इस वर्ष अगस्त माह में कई खास व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं, जिसमें नाग पंचमी (Naag Panchami), रक्षा बंधन (Raksha Bandhan), स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), हरियाली तीज (Hariyali Teej), ईद- उल- अदाह (Eid-ul-Adha) और कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) आदि त्योहार शामिल है। इसके साथ ही इस अगस्त महीने में मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri), त्रयोदशी (Triyadashi), एकादशी (Ekadashi) जैसे व्रत भी होंगे। आइये आपको बताते हैं अगस्त 2019 में पड़ने वाले व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2019: जानें कब है हरियाली तीज का व्रत, शुभ मुहुर्त और इस पूजा की खास बातें

अगस्त 2019 में पड़नेवाले त्योहारों और व्रतों की पूरी लिस्ट (Festivals in August 2019)

तारीख दिन व्रत और त्योहार
1 अगस्त 2019 गुरुवार सावन अमावस्या, पिठौरी अमावस्या, हरियाली अमावस्या, जेडी दीप पूजा
2 अगस्त 2019 शुक्रवार चन्द्र दर्शन, सिंधारा दौज
3 अगस्त 2019 शनिवार हरियाली तीज व्रत, स्वर्ण-गौरी व्रत, सुकृत व्रत, अश्लेषा के सूर्य, मु.म. जिलहिज 1440
4 अगस्त 2019 रविवार विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, दूर्वागणपति व्रत
5 अगस्त 2019 सोमवार नाग पंचमी, तक्षक पूजा, सावन सोमवार व्रत, जागृत गौरी पूजा, स्कंद षष्ठी
6 अगस्त 2019 मंगलवार मंगला गौरी व्रत, दुर्गायात्रा, हनुमान दर्शन, लुंठन षष्ठी
7 अगस्त 2019 बुधवार शीतला सप्तमी व्रत, तुलसीदास जयंती
8 अगस्त 2019 गुरुवार मासिक दुर्गाष्टमी
9 अगस्त 2019 शुक्रवार वरलक्ष्मी व्रत
11 अगस्त 2019 रविवार सावन पुत्रदा एकादशी व्रत, पवित्र ग्यारस, दामोदर द्वादशी
12 अगस्त 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत, सावन सोमवार व्रत, सावन द्वादशी, बकरीद, ईद-उल-जुहा
13 अगस्त 2019 मंगलवार मंगला गौरी व्रत, हनुमान दर्शन, दुर्गायात्रा, आखेट त्रयोदशी, शिवा-धिवासन, पवित्रारोपण
14 अगस्त 2019 बुधवार ऋग्वेद उपाकर्म
15 अगस्त 2019 गुरुवार सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन, श्रावणी उपाकर्म, ओणम (केरल), नारियली पूर्णिमा, गायत्री जयंती, पूर्णिमा उपवास, हयग्रीव जयंती, संस्कृत दिवस, स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2019 शुक्रवार भाद्रपद प्रारंभ, गायत्री जापम, कजलियां
17 अगस्त 2019 शनिवार अशून्यशयन व्रत, रतजग्गा, विशालाक्षी यात्रा, सिंह संक्रांति, मनसा पूजा समाप्त
18 अगस्त 2019 रविवार कजरी तीज व्रत, सतुआ तीज, तिजड़ी (सिंधी)
19 अगस्त 2019 सोमवार संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, बहुला गणेश चौथ व्रत
20 अगस्त 2019 मंगलवार कोकिला पंचमी, भातृभगिनी पंचमी, रक्षा पंचमी (जैन)
21 अगस्त 2019 बुधवार हलषष्ठी, ललही छठ व्रत, श्रीचंद्र षष्ठी, बलराम जयंती
23 अगस्त 2019 शुक्रवार कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, गोकुलाष्टमी, कालाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, आद्याकाली जयंती
24 अगस्त 2019 शनिवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गुग्गा नवमी, गोकुलाष्टमी, रोहिणी व्रत
26 अगस्त 2019 सोमवार अजा एकादशी व्रत
27 अगस्त 2019 मंगलवार गौण अजा एकादशी, वैष्णव अजा एकादशी, अघोर द्वादशी
28 अगस्त 2019 बुधवार प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, कैलाश यात्रा, पर्युषण पर्व प्रारंभ (जैन)
29 अगस्त 2019 गुरुवार अघोर चतुर्दशी
30 अगस्त 2019 शुक्रवार भाद्रपद अमावस्या, कुशोत्पाटिनी अमावस्या, रुद्रव्रत, पिठौरी अमावस्या, पोला, वृषभोत्सव
31 अगस्त 2019 शनिवार चंद्र-दर्शन, पूर्वाफाल्गुनी के सूर्य

अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

Shravan 2019: सावन में करें ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप, इन परेशानियों से मिलेगी निजात

Durga Puja 2019: कब है दुर्गा पूजा? जानें क्यों कहा जाता है इसे ‘शक्ति का पर्व’

Diwali 2019: कब है दिवाली? जानें इसके पांच दिनों का महत्व और इतिहास

Chhath Puja 2019: कब है छठ पूजा? जानिये क्यों मनाया जाता है यह पर्व

This post was last modified on July 31, 2019 4:51 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022