Last Road of World: इस सड़क के आगे खत्म हो जाती है दुनिया, कहा जाता है दुनियां का आखिरी सड़क

  • Follow Newsd Hindi On  
Last Road of World: इस सड़क के आगे खत्म हो जाती है दुनिया, कहा जाता है दुनियां का आखिरी सड़क

अगर आपको पता चले कि ये दुनियां की आखिरी सड़क है तो शायद आपको ये सुनकर थोड़ी हैरानी हो। आपको ऐसी ही एत सड़क के बारे में बताएंगे जिसे दुनिया की आखिरी सड़क कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, इसके बाद दुनिया खत्म हो जाती है। बता दें कि उत्तरी ध्रुव (North Pole) पृथ्वी का सबसे सुदूर बिंदु माना जाता है। इस जगह पर पृथ्वी की धुरी घूमती है।

यह नॉर्वे (Norway) का आखिरी छोर है। इसके आगे जाने वाले रास्ते को दुनिया की आखिरी सड़क भी कहा जाता है। सड़क को E-69 नाम दिया गया है। यह पृथ्वी के छोर और नॉर्वे को आपस में जोड़ने का काम करती है। इसके आगे कोई दूसरी सड़क नहीं है। बर्फ के अलावा इसके आगे सिर्फ समुद्र ही समुद्र है। ई-69 एक हाइवे है। इस हाइवे क लंबाई करीब 14 किलोमीटर है।


इस हाइवे पर कई ऐसी जगह भी हैं, जहां किसी भी व्यक्ति का अकेले पैदल चलना अथवा गाड़ी चलाना बैन किया गया है। कई लोगों के साथ जाने पर यहां अनुमति है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि यहां हर तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। यहां बर्फ की मोटी चादर होने की वजह से लोगों को खो जाने का खतरा हमेशा बना रहता है।

सर्दियों के मौसम में न तो यहां रातें खत्म होती हैं और न ही गर्मियों में कभी सूरज डूबता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये इलाका उत्तरी ध्रुव के पास है। यहां कभी-कभी तो लगभग छह महीने तक सूरज दिखाई ही नहीं देता। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 43 डिग्री से लेकर माइनस 26 डिग्री सेल्सियस के बीच तक चला जाता है। यहां तमाम रेस्टोरेंट तथा छोटे होटल भी बनाए गए हैं। लोग अब दुनियाभर से उत्तरी ध्रुव में घूमने के लिए आते हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)