Google Doodle: गूगल आज डूडल बनाकर कर रहा है दुनियाभर के शेफ और फूड सर्विस वर्कर्स का शुक्रिया

  • Follow Newsd Hindi On  
Google Doodle: गूगल आज डूडल बनाकर कर रहा है दुनियाभर के शेफ और फूड सर्विस वर्कर्स का शुक्रिया

इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से जूझ रही है। इसी के चलते दुनियाभर के अधिकतर देशों (Countries) में लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है, ताकि इसे फैलने से रोका जा सके। हालांकि ऐसे समय में भी ऐसे कई लोग हैं जो खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) के दौर में मरीजों, डॉक्टरों के लिए खाना बनाकर उन्हें पहुंचा रहे हैं। गूगल ने अपनी कोरोना वायरस हेल्पर्स सीरीज में आज दुनियाभर के सभी शेफ और फूड सर्विस वर्कर्स के लिए डूडल बनाकर शुक्रिया किया है।

गूगल (Google) हमेशा समाज के प्रति योगदान देने वाले लोगों के लिए डूडल (Doodle) तैयार करता है और आज भी इसने ऐसा ही किया है। लेकिन इस बार ये Doodle किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सभी शेफ और फूड सर्विस वर्कर्स के लिए डूडल बनाया है। इससे पहले गूगल (Google) ने अपने डूडल से दुनियाभर के पैकेजिंग, डिलिवरी, स्टाफ, हेल्पर्स का शुक्रिया किया था।


6 अप्रैल को गूगल ने कहा था कि दो हफ्ते तक वे कोरोना वायरस (Coronavirus) के समय में मदद कर रहे लोगों को सम्मान और शुक्रिया के लिए गूगल-डूडल बनाएंगे। कंपनी ने कहा कि स्वासथ्यकर्मी, डिलीवरीमैंन, हेल्पर्स, फूड प्रोवाइडर, शेफ जैसे मुख्य लोगों को वे उनके काम के लिए शुक्रिया कर रहे हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) अबतक 20 लाख लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। जबकि सवा लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
वहीं बात अगर भारत की करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस (Coronavirus) से अबतक 12,380 लोग संक्रमित हो गए हैं। जिसमें से 414 लोगों की मौत (Death) हो गई है और 1488 लोग ठीक हुए हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)