टोक्यो में बेहतर प्रदर्शन अधिक महिलाओं को हॉकी के लिए प्रेरित करेगी : रजनी

  • Follow Newsd Hindi On  

बेंगलुरू, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर रजनी एतिमार्पू का मानना है कि अगले होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अच्छे नतीजे से देश में अधिक से महिला खिलाड़ी हॉकी की ओर आकर्षित होंगी।

यह पहला मौका है जब भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक में खेलेगी। टीम ने 2016 रियो ओलंपिक में भी भाग लिया था और रजनी उस टीम का हिस्सा थी।


रजनी ने कहा, टोक्यो ओलंपिक खेलों में अच्छा करने से निश्चित रूप से खेल की रूपरेखा तैयार होगी और यह अधिक महिलाओं को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगा।

पिछले चार वर्षों में, भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। वर्तमान में विश्व रैंकिंग में नौवें पर मौजूद भारतीय टीम ने 2017 में एशिया कप, 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में रजत पदक अपने नाम किया था।

30 वर्षीय महिला गोलकीपर ने कहा, मुझे लगता है कि टीम ने पिछले चार वर्षों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। हम दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ अपने प्रदर्शन का स्तर बढ़ाने में सफल रहे हैं। साथ ही हमने इस महामारी के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों के लिए धन जुटाने जैसे सामाजिक कामों को भी अंजाम दिया है। यह बहुत अच्छा लगता है कि मैदान पर हमारे प्रयासों को मान्यता दी जा रही है। मुझे उम्मीद है कि यह भविष्य में और अधिक महिलाएं इस खेल से जुड़ेंगी।


–आईएएनएस

ईजेडए/जेएनएश

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)