टोक्यो ओलम्पिक में जापान का 30 स्वर्ण जीतने का लक्ष्य

  • Follow Newsd Hindi On  

टोक्यो, 14 अगस्त (आईएएनएस)| टोक्यो ओलम्पिक को शुरू होने में अब एक साल से भी कम समय रह गया है, लेकिन उससे पहले ही इसे नया अध्यक्ष, नया हेड क्वार्टर और नया स्टेडियम मिल गया है। एसोसिएशन इंटरनेशनल प्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, नए ओलम्पिक स्टेडियम का निर्माण कार्य इस साल नवंबर के आखिर तक पूरा हो जाएगा। इस बीच, यासुहिरो यामाशिता ने नेशनल ओलम्पिक कमेटी (एनओसी) के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है।

यामाशिता जापान के सबसे सफल जूडो ओलम्पियन रहे हैं। उन्होंने 1984 में लॉस एंजेलिस ओलम्पिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। आठ साल से भी कम समय में कुल मिलाकर रिकॉर्ड 203 पदक जीतने के बाद यामासिता को जापान की नेशनल प्राइज ऑफ ऑनर के सम्मानित किया गया था।


यामाशिता ने कहा, “मुझे पता है कि ओलम्पिक मूवमेंट में योगदान देने के कई तरीके हैं। हालांकि यह वैश्चिव मान्यता प्राप्त है और मेरा खुद का मानना है कि ओलम्पिक खेलों को रोमांचक और सफल बनाने के लिए एनओसी टीम को उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा का आयोजन करना चाहिए।”

एनओसी ने टोक्यो ओलम्पिक में 30 स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। यामाशिता इस समय आल जापान जूडो फेडरेशन के अध्यक्ष और इनटरनेशनल जूडो फेडरेशन के कार्यकारी समिति के सदस्य हैं।

यामाशिता ने आगे कहा, “मुझे पता है कि तीन साल पहले रियो डी जनेरियो में 16 स्वर्ण पदक जीतने के बाद से यह काफी महत्वकांक्षी और चुनौतीपूर्ण है। लेकिन आपको कभी पता नहीं होगा कि जब हम घरेलू माहौल में खेलेंगे तो इसके क्या फायदे होंगे।”


टोक्यो में 32वें ओलम्पिक खेलों का आयोजन अगले साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना है। टोक्यो इससे पहले 1964 में भी ओल्म्पिक की मेजबानी कर चुका है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)