खतरे में सपा का गढ़, कन्नौज से डिंपल यादव पीछे, बीजेपी के सुब्रत पाठक आगे

  • Follow Newsd Hindi On  

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के लिए वोटों की गिनती का दौर जारी है। दोपहर तक आए रूझानों ने कई दलों के होश उड़ा दिए है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के वीआईपी सीटों में शुमार कन्नौज की सीट इस बार पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के हाथों से जाती हुई नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश का कन्नौज शहर सपा के गढ़ के साथ साथ इत्रनगरी के तौर पर भी देशभर में पहचाना जाता है।

गौरतलब है कि यूपी की इस वीआईपी सीट पर लड़ाई एक तरफा नहीं है। यहां से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा-बसपा गठबंधन के टिकट पर मैदान में हैं तो उनके सामने बीजेपी ने सुब्रत पाठक को टिकट दिया था।


ताजा रूझानों के अनुसार कन्नौज से डिंपल यादव बीजेपी के सुब्रत पाठक से लगभग 15 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। हो सकता है कि डिंपल को यहां से हार का सामना करना पड़े।

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में डिंपल को पिछली बार सुब्रत से कड़ी टक्कर मिली थी, इसलिए उन्हें ज्यादा अंतर से नहीं, बल्कि मात्र 19 हजार 907 वोट की बढ़त पर जीत हासिल हुई थी। इस बार भी उनका चुनाव पूरी तरह से फंसा हुआ नजर आ रहा है। वो यह चुनाव हार भी सकती हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो यूपी में बीजेपी को 73, सपा को 5 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीइस बार हालात मगर बदले हुए हैं। पिछले चुनाव के समय अखिलेश प्रदेश के मुखिया थे इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)