त्रिपुरा में नाबालिग लड़के ने 3 की हत्या की

  • Follow Newsd Hindi On  

अगरतला, 15 अप्रैल (आईएएनएस)| एक युवा आदिवासी लड़के ने त्रिपुरा में गरमा-गरमी के बाद तीन लोगों की हत्या कर दी। मारे गए लोगों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात की इस घटना में एक महिला घायल भी हुई है।


धालाई जिले के पुलिस प्रमुख सुदिप्त दास ने आईएएनएस को बताया, “झगड़े के बाद नाबालिग लड़के ने पैसेराम कारबारी पारा गांव में कुल्हाड़ी से वार करके तीन लोगों की हत्या कर दी। यह इलाका मानिकपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आता है।”

उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नाबालिग हो सकता है और यही कारण है कि उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं जारी की जा रही है।

मारे गए लोगों में हेनाबाती त्रिपुरा (45), केनाचन चाकमा (68) और सुबल कांति चाकमा (45) हैं जबकि प्रीयालाल चाकमा घायल हैं और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)