ट्रंप ने दीवाली संदेश में धार्मिक स्वतंत्रता की प्रतिबद्धता दोहराई

  • Follow Newsd Hindi On  

न्यूयॉर्क, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीवाली की बधाई देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका का मूल सिद्धांत है।

उन्होंने शुक्रवार को दीवाली की बधाई देते हुए कहा, “मेरी सरकार संविधान में दिए गए अधिकारों की रक्षा करना जारी रखेगी, जिससे सभी धर्मो के लोग अपने मतों के अनुसार पूजा कर सकें।”


उन्होंने कहा, “पूरे अमेरिका में दीवाली मनाया जाना हमारे देश के एक मूल सिद्धांत धार्मिक स्वतंत्रता की महत्ता की याद दिलाता है।”

उन्होंने व्हाइट हाउस में दीवाली मनाते हुए अपने प्रशासनिक अधिकारियों और आमंत्रित लोगों के बीच दीप जलाया।

अपनी पत्नी मेलीनिया और अपनी तरफ से उन्होंने मैसेज दिया, “हम प्रार्थना करते हैं कि इस साल यह पर्व प्यार, उल्लास और स्थाई शांति लाए।”


उन्होंने कहा, “अमेरिका तथा दुनियाभर में मौजूद हिंदुओं, जैन, सिखों और बौद्धों के लिए यह पवित्र समय अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत की खुशी मनाने का मौका है।”

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)