UGC NET December 2019 Result: यूजीसी नेट का रिजल्ट @ ugcnet.nta.nic.in पर हुआ जारी, ऐसे करें चेक

  • Follow Newsd Hindi On  
UP Board 10th, 12th Compartment result 2020: जारी किए गए कंपार्टमेंट के नतीजे, ऐसे करें चेक

UGC NET Result 2019: यूजीसी नेट दिसंबर 2019 परीक्षा का परिणाम आज 31 दिसंबर, 2019 को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम एनटीए नेट की आधिकरिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

इससे पहले NTA ने बताया था कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे के आसपास आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। नेट (UGC NET Exam) का आयोजन 2 से 6 दिसंबर तक किया गया था। एनटीए द्वारा आयोजित देश के 219 शहरों के 700 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में दस लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था। यह परीक्षा 81 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।


UGC NET December Result 2019- ऐसे देखें परिणाम

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर परिणाम नजर आएगा।
  • रिजल्ट चेक करके आप इसका प्रिंट ले सकते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)