उज्जैन में आदिवासी युवकों की सेना में भर्ती के लिए रैली 20 नवबंर से

  • Follow Newsd Hindi On  

उज्जैन, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आदिवासी युवकों की सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 20 नवंबर से आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के जरिए 500 आदिवासी युवकों के चयन का लक्ष्य रखा गया है। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि, 12 से 13 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय के डीआरपी लाईन ग्राउंड में शारीरिक नापतौल एवं चिकित्सा परीक्षण हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो आदिवासी युवक सेना में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों सहित इस शिविर में उपस्थित रहना होगा।

बताया गया है कि, परीक्षण में पात्र पाए गए युवकों से सेना की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भराया जाएगा तथा पात्र युवकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। यह भर्ती रैली 20 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। युवकों की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में कक्षा 10वीं में 45 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है, वहीं कुछ पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)