उम्मीद है कि ओलम्पिक बदले हुए कार्यक्रम पर होगा : बाइल्स

  • Follow Newsd Hindi On  

न्यूयार्क, 29 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की जिमनास्ट सिमोने बाइल्स को उम्मीद है कि अगले साल होने वाले ओलम्पिक खेल अपने समय पर आयोजित किए जाएंगे। टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन इसी साल होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इन खेलों को 2021 तक के लिए टाल दिया गया है।

बाइल्स का बयान अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नए कार्यक्रम में ओलम्पिक नहीं हो पाते हैं तो फिर इन्हें रद्द करना होगा।


बाइल्स ने ईएसपीएनएनडब्ल्यू पोडकास्ट पर कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं क्यू करूंगी। इसलिए मैं सबकुछ अच्छा हो इस बात की उम्मीद करूंगी। यह शायद मतलबी कारण हो लेकिन पूरे विश्व के खिलाड़ियों के लिए यह सपना है।”

ओलम्पिक खेलों का आयोजन अब 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच टोक्यो में होगा।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)