उन्नत वॉइस गाइडेंस के साथ गूगल मैप्स अपडेट

  • Follow Newsd Hindi On  

सैन फ्रांसिस्को, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| गूगल मैप्स ने नए सुधारों की घोषणा की है। यह नेत्रहीन लोगों की नेविगेट करने में मदद करेगा। गूगल के टोक्यो कार्यालय में इस परियोजना के लिए सलाहकार और परीक्षक रही एक व्यवसाय विश्लेषक वकाना सुगियमा ने गुरुवार को कहा कि यह उन्नत वॉइस गाइडेंस मार्गदर्शन और पैदल चलने वाली यात्राओं के लिए मौखिक घोषणाओं के नए प्रकार की पेशकश करेगा।

उन्होंने कहा, “इस तरह के लगातार अपडेट न केवल एक ²ष्टिहीन व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में मदद करते हैं, बल्कि इनकी मदद से हमें अकेले यात्रा करने पर अधिक आत्मविश्वास पैदा होता है।”


एंड्राइड और आईओएस डिवाइस के लिए गूगल मैप्स में यह अमेरिका में अंग्रेजी और जापान में जापानी में उपलब्ध है।

यह फीचर उन लोगों के लिए अधिक मददगार होगा, जो अपनी अगली यात्रा पर अधिक स्क्रीन-मुक्त अनुभव चाहते हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)