उप्र : बरेली में छत गिरने से 17 मजदूर दबे, 7 की हालत गंभीर

  • Follow Newsd Hindi On  

बरेली, 5 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बरेली के नवाबगंज के क्योलड़िया में एक निमार्णाधीन घर का छत गिर जाने से 17 मजदूर दब गए, जिसमें 10 मजदूरों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। 7 मजदूरों की हालत गंभीर होंने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

बरेली के जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि घटना नवाबगंज के क्योलड़िया का है, जहां लियाकत अली के मकान में काम चल रहा था तभी अचानक मकान की छत गिर गई, जिसमें 17 मजदूर दब गए। इसमें 10 मजदूर सुरक्षित रूप से निकाले गए हैं, जबकि सात की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।


उन्होंने कहा कि हमारे पास कुल 17 मजदूरों की सूची है। जिन्हें प्रशासन द्वारा पूरी मदद दी जा रही है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)