उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जन्मदिन की मुख्यमंत्री ने दी बधाई

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 21 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से भेंट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर योगी ने उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की।


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ट्वीट किया, गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं शुचिता, कर्मठता व संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आदरणीय आनंदीबेन पटेल जी को उनके जन्मदिन की हृदयतल से शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजभवन में करीब आधा घंटा रहे, उन्होंने राज्यपाल को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन के स्वास्थ्य का भी हाल भी जाना।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी उन्हंे बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री, माननीया आनन्दी बेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे आपको लंबी आयु प्रदान करें, आप निरोगी हों और चिरकाल तक राष्ट्रहित और लोककल्याण के लिए कार्य करती रहें। शुभकामनाएं।


ज्ञात हो कि गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने 29 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला था। बच्चों तथा महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील आनंदीबेन को गुजरात की आयरन लेडी का खिताब भी मिला है।

–आईएएनएस

वीकेटी/वीएवी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)