उप्र : कोरोना से मौतों में आई कमी, रिकवरी रेट अब 87.35 फीसदी

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की मृत्युदर अब घटने लगी है। यहां का रिकवरी रेट 87़ 35 पहुंच चुका है। मरीजों के डिस्चार्ज होने का सिलसिला भी लगातार बढ़ा है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की मृत्युदर घटी है। इस समय यूपी में मरीजों की मृत्युदर देश में मरीजों की मौजूदा मृत्युदर से भी कम है। उन्होंने बताया कि यूपी में मरीजों का रिकवरी रेट 87़36 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।


प्रदेश में रविवार को एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,59,128 सैम्पल की जांच की गई। अब तक कुल 1,07,39,169 सैम्पल की जांच की गई है। अब तक कुल 3,62,052 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किए गए। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 87़ 35 है।

उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3,486 लोग इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घंटे में 2248 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया है। अब तक 1,17,297 लोग ई-संजीवनी पोर्टल द्वारा चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,30,570 क्षेत्रों में 4,00,350 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,60,59,992 घरों के 12,90,63,390 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।


–आईएएनएस

वीकेटी/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)