उप्र : युवती ने फांसी लगाकर दी जान

  • Follow Newsd Hindi On  

बिन्दकी-फतेहपुर, 9 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में संदिग्ध अवस्था में एक युवती घर के अंदर फांसी में लटकी मिली। परिजनों को जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जहानपुर निवासी यार मोहम्मद की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी देवी संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी पर लटकी मिलीं। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को अपने घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।


युवती द्वारा फांसी पर लटक कर जान किस कारण से दिया गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया। परिजन भी इस प्रकार की कोई जानकारी देने से इंकार करते रहे।

इस संबंध में कस्बा इंचार्ज संतोष कुमार यादव ने बताया कि इस प्रकार की किसी युवती द्वारा फांसी पर लटक कर जान देने की जानकारी नहीं मिली है। यदि जानकारी मिली तो निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)