UPSC Civil Services Result 2019: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2019 के टॉपर प्रदीप ने हासिल किेए 52.9% मार्क्स

  • Follow Newsd Hindi On  
UPSC Civil Services Result 2019: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2019 के टॉपर प्रदीप ने हासिल किेए 52.9% मार्क्स

UPSC civil services marks 2019: सफल और असफल उम्मीदवारों के नंबर्स संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के जारी कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2019 में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले प्रदीप सिंह ने 52.9 फीसदी और 1072 नंबर अर्जित किए थे।

प्रदीप सिंह ने पर्सेनेल्टी टेस्ट में 275 में से 158 और लिखित परीक्षा में 1750 में से 914 अंक हासिल किए थे। इस परीक्षा में दिल्ली के जतिन किशोर ने द्वितीय और यूपी के सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया था। परीक्षा के नतीजे 4 अगस्त 2020 को जारी किए गए थे। सिविल सेवा 2019 प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के मार्क्स www.upsc.gov.in पर जाकर देखे जा सकते हैं।


बता दें कि 4 अगस्त को परिणाम जारी करते हुए यूपीएससी ने कुल 829 प्रतिभागियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAZ), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य लोक सेवाओं के लिए सिफारिश की थी। चयनित उम्मीदवारों में 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से, 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज , भारतीय पुलिस सर्विसेज और भारतीय फॉरेन सर्विसेज, रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस) सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों, प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)