भोजपुरी स्टार निरहुआ योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में हुए शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
भोजपुरी स्टार निरहुआ योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आने और जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को भोजपुरी सिंगर और एक्टर निरहुआ भाजपा में शामिल हो गए। भोजपुरी कलाकार ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की। पार्टी उन्हें आजमगढ़ से टिकट दे सकती है। वहीं, भाजपा में शामिल हो चुके दूसरे भोजपुरी स्टार रवि किशन को भाजपा गोरखपुर से टिकट दे सकती है।

आजमगढ़ से हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निरहुआ को भाजपा आजमगढ़ से लोकसभा का टिकट दे सकती है, जहां से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में होंगे। पिता की सीटिंग सीट पर अखिलेश यादव इस बार ताल ठोक रहे हैं तो अब भाजपा भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव को यहां उन्हें टक्कर देने को उतार सकती है। लेकिन, निरहुआ के लिए आजमगढ़ सीट से जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।


गायक से अभिनेता बने निरहुआ भोजपुरी के हैं सुपरस्टार

मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में पैदा हुए निरहुआ पहले गाने गाते थे। जब 2001 में उनके 2 एल्बम ‘बुढ़वा में दम बा’ और ‘मलाई खाए बुढ़वा’ आए तो ये दोनों ही छा गए। लोगों ने उनके गानों को खूब पसंद किया और भोजपुरी में उनकी पहचान बन गई।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)