उत्तर प्रदेश : कुछ क्षेत्रों में बूंदा-बांदी के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 6 नवम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाके में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वहीं, कम दबाव का क्षेत्र भी है। इसी के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। प्रदेश में बादलों की आवाजाही का क्रम चलता रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 18 डिग्री, फैजाबाद का 17 डिग्री, मेरठ का 17 डिग्री और बहराइच का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं, मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)