उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 12 नवम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में सुबह से धूप खिली हुई है। प्रदेश में अभी पांच दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में ठंडक का अहसास हो रहा है। यह हवाएं अभी तापमान को और नीचे ले जाएंगी। लेकिन पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार है। सुबह कुछ कोहरा गिर सकता है। हिमालय क्षेत्र में चल रही मौसमी गतिविधियों का असर प्रदेश में भी हो रहा है।

मंगलवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 15 डिग्री, मेरठ का 13 डिग्री और बरेली का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 से लुढ़क कर 15.2 डिग्री पहुंच गया। इसमें 2.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)