विधु विनोद चोपड़ा ने किया नई फिल्म ‘शिकारा’ का ऐलान

  • Follow Newsd Hindi On  

 मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)| फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने रविवार को अपनी नई फिल्म ‘शिकारा’ की घोषणा की। उनकी हिट फिल्म ‘परिंदा’ ने अपने दस साल पूरे कर लिए है।

 विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, “फिल्म ‘शिकारा-ए लव लेटर टू कश्मीर’ 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रस्तुत फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा करेंगे।”


‘शिकारा’ के लिए फिल्मांकन मार्च 2018 में कश्मीर में शुरू हुआ। फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ही कर रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब चोपड़ा कश्मीर की थीम को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इससे पहले भी वे थ्रिलर फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ वर्ष 2000 में बना चुके हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)