विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : 20 किलोमीटर महिला वर्ग में तीनों पदक चीन ने अपने नाम किए

  • Follow Newsd Hindi On  

दोहा, 30 सितम्बर (आईएएनएस)| चीन ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल में तीनों पदक अपने नाम किए हैं। पहले स्थान पर होंग लियू, दूसरे स्थान पर शेनजेई कीयांग और तीसरे स्थान पर लियूजिंग यांग रहीं।

होंग ने 1 घंटे 32:53 सेकेंड में रेस पूरी कर सोने का तमगा अपने गले में डाला। शेनजेई ने एक घंटे 33:10 सेकेंड का समय लिया और रजत पदक जीता। तीसरे स्थान पर रहने वाली यांग ने शेनजेई से सात सेकेंड ज्यादा लिए और कांस्य अपने नाम किया।


शेनजेई शुरू के पांच किलोमीटर तक आगे चल रही थीं। लेकिन अगले पांच किलोमीटर तक वह तीसरे स्थान पर आ गई और होंग ने पहला तथा यांग ने दूसरा स्थान ले लिया।

अगले पांच किलोमीटर में शेनजेई ने फिर पहले स्थान पर वापसी की। यांग तीसरे पर और होंग तीसरे पर आ गईं। लेकिन आखिरी में होंग ने शेनजेई को पीछे किया और स्वर्ण जीता।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)