विश्व में उत्सुकता से देखा जा रहा ‘चंद्रयान-2’ : सिवन

  • Follow Newsd Hindi On  

चेन्नई, 22 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन का कहना है कि चांद पर उतरने के लिए भारत का पहला चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-2’ विश्व स्तर पर उत्सुकता के साथ देखा जा रहा है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण मिशन है।

उन्होंने कहा कि चंद्रमा लैंडर विक्रम के लिए लैंडिंग ऑपरेशन सात सितंबर की रात करीब 1:40 बजे शुरू होगा। वहीं इसकी लैंडिंग रात 1:55 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर होगी।


उन्होंने यह भी कहा कि इसरो के पास तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 की भी योजना है।

उनके अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर नहीं करती और केवल प्रतिभावान व मान्य व्यक्ति को अवसर मिलता है।

संयोग से चंद्रयान-2 मिशन परियोजना की निदेशक एक महिला एम. वनिता ही हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)