येदियुरप्पा ने लोकतंत्र को पलटने के लिए खरीद-फरोख्त की : कांग्रेस

  • Follow Newsd Hindi On  

 बेंगलुरू, 26 जुलाई (आईएएनएस)| कर्नाटक कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख बी.एस. येदियुरप्पा ने खरीद फरोख्त करने के बाद लोकतंत्र को पलटा और सत्ता में आ गए।

  इससे पहले राजभवन की ओर से घोषणा की गई थी कि सूबे के नए मुख्यमंत्री के रूप में बी.एस. येदियुरप्पा शपथ लेंगे।


कांग्रेस ने ट्वीट किया, “भ्रष्टाचार के प्रतीक और जेल में रह चुके श्री बी.एस. येदियुरप्पा ने अपनी बेहतरीन खरीद-फरोख्त का इस्तेमाल करते हुए लोकतंत्र को पलटा और सत्ता में आ गए।”

कांग्रेस ने आगे कहा, “कर्नाटक की जनता ने 2008-2011 तक मुख्यमंत्री के रूप में उनके विनाशकारी कार्यकाल को देखा है, जिसका अंत येदियुरप्पा के जेल जाने पर हुआ था। इतिहास खुद को दोहराने के लिए तैयार है।”


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)