युगांडा में भूस्खलन से 8 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

कंपाला, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिमी युगांडा के जिले बुहवेजू में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में गुरुवार को आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ग्रेटर बुशेनयी के क्षेत्रीय पुलिस प्रवक्ता मार्शल टुमुसीम ने शुक्रवार को टेलीफोन द्वारा सिन्हुआ को बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठवें व्यक्ति की नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मौत हुई।


तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया।

टुमुसीम ने कहा कि मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।

–आईएएनएस


वीएवी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)