12 अगस्त का इतिहास- भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का 1919 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
12 अगस्त का इतिहास- भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का 1919 में जन्म

12 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 12 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

12 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1602 में बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की हत्या हुई।
  • 1765 में इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत हुई।
  • 1833 में अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।
  • 1908 में हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
  • 1914 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।
  • 1920 में पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।
  • 1936 में गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।
  • 1960 में नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
  • 1991 में विव रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल का टेस्ट क्रिकेट में अंतिम दिन।
  • 1971 में सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।
  • 1972 में इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
  • 1981 में आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
  • 2004 में फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया।
  • 2012 में 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।

12 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1914 में हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का जन्म हुआ था।
  • 1919 में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ था।
  • 1972 में भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म हुआ था।

12 अगस्त को हुए निधन

  • 1945 में भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन हुआ।
  • 1982 में प्रसिद्ध विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ था।

12 अगस्त को महत्वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस



11 अगस्त का इतिहास- युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस को 1908 में फांसी दी गई थी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)