13 सितंबर का इतिहास- प्रसिद्ध क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास का 1929 में निधन, NASA ने 2007 में बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया

  • Follow Newsd Hindi On  
13 सितंबर का इतिहास- प्रसिद्ध क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास का 1929 में निधन, NASA ने 2007 में बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया

13 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 13 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

13 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1914: प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
  • 1923: स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • 1947: प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
  • 1948: उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
  • 2005: सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
  • 2006: इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
  • 2007: नेशनल एरोनॉटिक्‍स स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (NASA) के वैज्ञानिकों ने 2007 में बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।
  • 2008: दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल।
  • 2009: चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।

13 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1845: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैनरी कॉटन का जन्म।
  • 1926: भारत की महिला क्रांतिकारी नगेन्द्र बाला का जन्म।
  • 1939: प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का जन्म।
  • 1946: परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का जन्म।

13 सितंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)