16 अक्टूबर का इतिहास- हर गोविंद खुराना को 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  • Follow Newsd Hindi On  
16 अक्टूबर का इतिहास- हर गोविंद खुराना को 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

16 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 16 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

16 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1757: ऑस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।
  • 1905: लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन हुआ।
  • 1915: ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1942: बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से 40 हजार लोगों की मौत।
  • 1964: चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
  • 1968: हर गोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1978: भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया।
  • 1984: दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2002: 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
  • 2003: मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
  • 2011: भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
  • 2012: सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बी’ का पता चला।
  • 2014: न्यूजीलैंड, मलेशिया, अंगोला, स्पेन और वेनेजुएला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुने गए।

16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1896: स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का जन्म।
  • 1944: भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म।
  • 1948: भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म।
  • 1948: ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म।
  • 1995: भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति का जन्म।

16 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)