02 अक्टूबर का इतिहास- राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का 1869 में और 1904 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
02 अक्टूबर का इतिहास- राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का 1869 में और 1904 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म

02 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 02 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

2 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1492: ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
  • 1951: श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
  • 1952: सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
  • 1961: बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।
  • 1971: तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया।
  • 1985: दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
  • 1988: दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।
  • 1988: तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
  • 2001: 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
  • 2004: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
  • 2006: दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
  • 2007: उत्तर तथा दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।

2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1869: राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म।
  • 1898: बिहार के प्रमुख गाँधीवादी कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म।
  • 1904: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म।
  • 1924: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक तपन सिन्हा का जन्म।
  • 1933: हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का जन्म।
  • 1942: प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म।
  • 1974: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच का जन्म।
  • 1979: ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का जन्म।

2 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)