2018 में खेल रत्ने जीतने वाली मीराबाई अब अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। साल 2018 में राजीव गांधी खेल रत्न जीतने वाली मीराबाई चानू को भारतीय भारत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) ने 2020-21 में अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया है।

महासंघ ने उनके अलावा रगाला वेंकट राहुल और पूनम यादव के नाम भी खेल मंत्रालय के पास भेजे हैं।


25 साल की मीराबाई ने 2018 में खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड के लिए अर्जी दी थी। उस साल उन्हें और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को खेल रत्न मिला था। इसी साल उन्हें पद्मश्री भी मिला था। यह दोनों सम्मान उन्हें 2017 विश्व चैम्पयनिशप में जीत हासिल करने के बाद मिले थे।

खेल रत्न देश का खेल जगत का सर्वोच्च सम्मान है। आईडब्ल्यूएलएफ महासचिव साहादेव यादव से जब आईएएनएस ने पूछा कि क्या खेल रत्न जीतने वाले खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया जा सकता है तो उन्होंने कहा, “यह संभव है। हमें लगा कि वह इसकी हकदार हैं, इसिलए हमने उनका नाम भेज दिया।”

मीराबाई ने 2018 में अपनी चोट के बाद वापसी की और 2019 में एशियाई चैम्पयनशिप में पदक से काफी करीब से चूक गईं।


वहीं राहुल ने दो राष्ट्रमंडल चैम्पयनशिप स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं और साथ ही गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता है। पूनम ने भी 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और राष्ट्रमंडल चैम्पयिनशिप में रजत पदक जीता था।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)