इतिहास में 20 जुलाई- श्रीलंका की राष्ट्रपति सिरिमावो भंडारनायके 1960 में विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं

  • Follow Newsd Hindi On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 20 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • अलाउद्दीन खिलजी ने 1296 में स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।
  • एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत 1654 में पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
  • माधव राव 1761 में प्रथम पेशवा बने।
  • कोलंबिया ने 1810 में स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
  • जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने 1847 में धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ का पता लगाया।
  • फोर्ड मोटर कंपनी ने 1903 में अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
  • बंगाल के पहले विभाजन को 1905 में भारतीय सचिव ने मंजूरी दी।
  • सोवियत खेल समाचार पत्र सोवत्सकी स्पोर्ट् की स्थापना 1924 में हुई।
  • लंदन में 1933 को यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।
  • जापान के नाम वापिस लेने के बाद 1938 में फिनलैंड को 1940 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गई।
  • जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में 1951 को किये गये हमले में मारे गये।
  • फ्रांस ने 1956 में ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
  • श्रीलंका की राष्ट्रपति श्रिमावो भंडार नायके 1960 में विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई।
  • मानव ने 1969 में चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा था। एस्‍ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रांग ने इस इतिहास को रचा था।
  • वर्मा की सेना समर्थित सरकार ने 1989 में विपक्षी नेता आंग सांग सू की को उनके घर में कैद कर दिया। वे पिछले 20 वर्षों में लगभग 14 वर्ष गृह कैद रही हैं।
  • तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर 1997 में भारत-बांग्लादेश में समझौता।
  • उत्तर व दक्षिण कोरिया ने 2002 को आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
  • कनाडा में समलैंगिक विवाह को 2005 में कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।
  • पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने 2007 में मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
  • राम नाथ कोविन्द 2017 में भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

20 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • महान विजेता सिकंदर का जन्म 356: ईसा पूर्व हुआ था।
  • 1919 में माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म हुआ।
  • हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म 20 जुलाई 1929 हुआ था।
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का 1950 में जन्म हुआ था।

20 जुलाई को हुए निधन

  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का निधन 20 जुलाई 1914 हुआ था।
  • गोलैलिमों मारकोनी नामक अविष्कारक का 63 वर्ष की आयु में निधन 1937 को हुआ और उन्होंने रेडियो का अविष्कार किया।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का निधन 20 जुलाई 1965 हुआ था।
  • प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका गीता दत्त का निधन 20 जुलाई 1972 हुआ था।
  • जीट क्वींडो मार्शल आर्ट आंदोलन संस्थापक, अभिनेता, निर्देशक ब्रूस ली का निधन 20 जुलाई 1973 हुआ था।
  • अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन 2016 में हुआ।
  • भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का निधन 1966 में हुआ।

    इतिहास में 19 जुलाई- स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का 1827 में जन्‍म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)