22 अगस्त राशिफल: मेष और कन्या राशि वाले बरतें खास सावधानी, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 19 January: इस राशि के लोगों को व्यापार में होगा लाभ, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 22 August, 2020: आज 22 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (22 August 2020 Ka Rashifal):-

1- मेष राशि


आज के दिन आपके अधूरे काम पूर्ण होंगे। बेवजह तनाव लेकर परेशान ना हों। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधियों से परेशानी हो सकती है। रोजगार के क्षेत्र में महिला साथी का सहयोग मिलेगा और जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा।

2- वृष राशि

आज के दिन कला व साहित्य के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। कोई ऐसा संबंध बनेगा जिससे आपके मन को ख़ुशी मिलेगी। अपने मन में किसी प्रकार की दुविधा न रखें।


3- मिथुन राशि

आपका मूड अच्छा रहेगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुद्धि और कौशल के प्रयोग से सभी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको कोई अच्छी ख़बर मिलेगी। किसी अपने से मुलाकात होने से मानसिक प्रसन्नता महसूस होगी।

4- कर्क राशि 

आज के दिन आपकी अधूरी इच्छाएं पूर्ण होगी। जीवनसाथी का सहयोग और परिवार का समर्थन मिलता रहेगा। नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी।  व्यय अधिक हो रहा है इसलिए अपने खर्चों पर लगाम लगाना शुरू कर दें।

5- सिंह राशि

किसी भी तरह के कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा।कार्यों को पूर्ण करने के लिए एक लिस्ट बनाएं और उस पर अमल करें। अपनी बनाई गई प्लानिंग के आधार पर कार्य करके समय का बेहतर सदुपयोग कर पाएंगे।

6- कन्या राशि 

नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को जन्म स्थान से अन्य जगह स्थानांतरण की संभावनाएं बन रही है। आज के दिन अत्याधिक आत्मविश्वास आपके लिए कष्ट का कारण भी बन सकता है। आपके संबंध आपके मधुर रहेंगे।

7- तुला राशि 

बनते-बनते काम बिगड़ रहें हों तो परेशान न हो, सही समय के आते ही स्थितियां ठीक होती नजर आएगी। आपके प्रयास सफलता की ओर ले जाएंगे। मनचाही इच्छाएं पूरी होती नजर आ रही हैं।

8- वृश्चिक राशि 

नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण करना होगा। ख़ुद का कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय बहुत अच्छा है। आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और इस वजह से मन भी प्रसन्न रहेगा।

9- धनु राशि 

आज के दिन क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। व्यापार में लाभ आपको थोड़ी शांति देगा। कोई बात ऐसी हो सकती है जिससे आपके मन को ठेंस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें. किसी भी प्रकार से लापरवाही ना करें।

10- मकर राशि 

छोटी-छोटी बातों में उलझन महसूस हो सकती है। मन में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है, घर के बुजर्गों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी नियमित देखभाल व सेवा वर्तमान समय में अति आवश्यक है।

11- कुम्भ राशि

आज के दिन आलस्य से बचने का प्रयास करें।  शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होगी, जिससे समाज में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरतें।

12- मीन राशि

आज के दिन कोई ऐसा मौका मिलेगा जिससे आने वाले समय में आप धन लाभ कमाएं। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार में कुछ ऐसे जरूरी काम भी आएंगे, जिससे आपको दौड़ धूप करनी पड़ सकती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)