Rajasthan: 23 वर्षीय युवक ने इंटरनेट डेटा खत्म करने के लिए छोटे भाई की बेरहमी से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
Punjab: ड्रोन से हथियार तस्करी के आरोप में 2 गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 23 साल के युवक ने अपने छोटे भाई की सीने में कई बार चाकू मारकर बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी। इसकी वजह जानकर शायद आप हैरान रह जाएंगे।

इसकी वजह थी मोबाइल डेटा। मोबाइल का डेटा खत्म होना इस युवक को इतना नापसंद हुआ कि, उसने कथित रूप से अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार की है। आरोपी भाई को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली खबर के अनुसार, बुधवार शाम रमन अपने छोटे भाई रॉय को छत पर लेकर गया था। यहां उसने रॉय को मोबाइल इंटरनेट डेटा खत्म करने पर जमकर डांट लगाई थी। पुलिस ने कहा कि इसी गुस्से में आकर रमन ने रॉय सीने में 4 से 5 बार चाकू घोंपा और भाग गया।

पुलिस की मानें तो, परिवार के लोगों ने पीड़ित को बुधवार रात छत पर खून से लथपथ पाया। इसके बाद रॉय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था।

ऐसा ही मामला कुछ दिनों पहले भी आया था। एक 16 साल के लड़के ने उत्तर प्रदेश के गढ़ौली गांव में बुजुर्ग दंपति की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। यह जानकारी पुलिस ने दी थी पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई, जब 70 वर्षीय श्रीनाथ मौर्य 65 वर्षीय पत्नी मैना देवी के साथ बरामदे में आराम कर रहे थे। घर के आसपास खेल रहे बच्चों ने लाश देखकर इसकी जानकारी दूसरे लोगों को दी थी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)