24 अगस्त का इतिहास- 1974 में फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने

  • Follow Newsd Hindi On  
24 अगस्त का इतिहास- 1974 में फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने

24 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 24 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

24 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1600 में ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
  • 1814 में ब्रिटिश कर्मियों ने आज ही के दिन व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।
  • 1891 में थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।
  • 1954 में आज ही के दिन गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।
  • 1969 में वी वी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
  • 1974 में फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
  • 1991 में यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
  • 2000 में बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
  • 2006 में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
  • 2008 में बीजिंग 29वें ओलंपिक का समापन हुआ।
  • 2009 में वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज ‘मिस यूनीवर्स’ में चुनी गईं।

24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1818 में दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का जन्म हुआ था।
  • 1889 में केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक के. केलप्पन का जन्म हुआ था।
  • 1908 में स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्म हुआ था।
  • 1911 में भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक बीना दास का जन्म हुआ था।
  • 1927 में भारत की महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1927 में भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता अंजलि देवी का जन्म हुआ था।

24 अगस्त को हुए निधन

  • 1925 में प्रमुख समाजसुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन हुआ था।
  • 2000 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का निधन हुआ था।
  • 2014 में हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)