इतिहास में 27 जून- हिंदी फिल्मों के संगीतकार राहुल देव बर्मन का 1939 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 27 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • महिलाओं की पहली पत्रिका 1693 में “Ladies’ Mercury” लंदन में प्रकाशित हुई।
  • संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव 1950 में अपनाया गया।
  • ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने 1957 में एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है। ये रिपोर्ट 25 साल के शोध पर आधारित थी।
  • जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर 2002 में सहमत।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर 2003 में प्रतिबंध रद्द।
  • अमेरिका और यूरोपीय संघ ने 2004 में जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • ब्रिटेन ने 2005 में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
  • गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति 2006 में चुने गये।
  • जेम्स गार्डन ब्राउन ने 2007 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
  • भारत व पाकिस्तान ने 2008 में ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
  • भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने 2015 में अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।

27 जून को जन्मे व्यक्ति

  • राष्‍ट्रगीत के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म 1838 में हुआ।
  • हिंदी फिल्मों के संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्म 1939 में हुआ।
  • 1955 में भारतीय पत्रकार पूर्णिमा वर्मन का जन्म हुआ।
  • उड़नपरी के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली पी.टी.ऊषा का जन्‍म 1964 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 1980 में अंगरेज क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन का जन्म हुआ।

27 जून को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)