29 सितंबर का इतिहास- डीजल इंजन के आविष्‍कारक रुडॉल्फ डीजल का 1913 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
29 सितंबर का इतिहास- डीजल इंजन के आविष्‍कारक रुडॉल्फ डीजल का 1913 में निधन

29 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 29 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

29 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1650: इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
  • 1789: अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
  • 1911: इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1915: टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
  • 1962: कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
  • 1971: बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
  • 1977: सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
  • 1979: कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरू पोप जॉन पॉल द्वितीय ने आज ही के दिन आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की थी।
  • 2001: संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
  • 2002: बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन हुआ।
  • 2003: ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 2006: विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
  • 2009: अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
  • 2011: चीन ने जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1901: दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म।
  • 1928: भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म।
  • 1932: अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म 1932।
  • 1947: भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का जन्म।

24 सितंबर को हुए निधन

  • 1913: डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन।
  • 1942: प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन।
  • 2004: मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन।
  • 2017: भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन।

भारत में हर पांचवा व्यक्ति है दिल का मरीज, जानें World Heart Day का इतिहास, थीम और अन्य जरूरी बातें


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)