इतिहास में 29 जून- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का 1893 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 29 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

29 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं


  • सिकंदरबेग ने 1444 में ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हरा दिया था।
  • विलियम शेक्सपियर का ग्लेाब 1613 में थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।
  • यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध 1913 में आरंभ हुआ, जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है।
  • अभिनेत्री मार्लिन मुनरो ने 1956 में पटकथा लेखक आर्थर मिलर से विवाह रचाया।
  • बीबीसी के अध्यक्ष ने 1960 में आज ही के दिन घोषणा की थी कि संस्था का नया टेलीविज़न केंद्र टेलीविज़न जगत की दुनिया का ‘हॉलीवुड’ होगा।
  • विश्व की प्रमुख कंपनी IBM द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर 2000 में निर्मित।
  • पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) 2004 में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
  • भारत और अमेरिका में 2005 को समग्र 10 वर्षीय समझौता।
  • आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन 2007 में आज ही के दिन बाजार में आया था।
  • सचिन तेंदुलकर ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता।
  • पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को 2008 में पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरुष थॉमस ने 2008 में बेटी को जन्म दिया।
  • मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से 2011 में भारत को बाहर कर दिया गया। छह साल के अंतराल के बाद, अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया।
  • कैलिफोर्निया ने 2013 में समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।
  • सायना नेहवाल ने 2014 में ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।

29 जून को जन्मे व्यक्ति

  • देवकीनन्दन खत्री का जन्म 1861 में हुआ था। वह हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक थे।
  • प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का जन्म 1893 में हुआ था।
  • 29 जून 1901 को भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ।
  • युगोस्लावियाई कवि वास्को पोपा का 1922 में जन्म हुआ।

29 जून को हुए निधन

  • भारतीय साहित्यकार, पत्रकार मेहता लज्जाराम का 1931 में निधन हुआ।
  • 1961 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री रहे सरदार बलदेव सिंह का निधन हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का 29 जून 966 को निधन हुआ था।
  • आज ही के दिन 1873 में बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का निधन हुआ था।
  • राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का निधन 1988 में हुआ था।
  • के.जी.सुब्रह्मण्यम का निधन 2016 में हुआ। वह एक भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।

    इतिहास में 28 जून- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव का 1921 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)