भारत में कोरोना से 40 हजार मौत, 20 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

  • Follow Newsd Hindi On  
40 thousand deaths due to corona in India number of infected crosses 2 million

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में भयंकर कहर बरपाया हुआ है। लेकिन भारत में कोरोना का प्रकोप अब बढ़ी तेजी के साथ अपने पांव पसारता जा रहा है। देश में लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) से होने वाली मौतें बढ़ती ही जा रही हैं। बुधवार को भारत में कोरोना से 900 से अधिक मौतें हुईं। इसके साथ ही भारत (India) में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 40 हजार पार कर गई।

भारत इस महामारी से होने वाली मौतों के मामले में दुनिया (World) में पांचवें स्थान पर है। वहीं सबसे अधिक केस के मामले में तो वह तीसरे नंबर पर ही है। भारत में इस समय रोजाना 50 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार तक देश में कुल कोरोना केस 20 लाख से अधिक हो जाएंगे।


अभी तक भारत में कोरोना से सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। यहां करीब 4.68 लाख केस हैं और 16 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में बीते बुधवार को कोरोना से 334 मौतें हो गईं। एक दिन में मौतों का यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी अब 10 हजार को पार कर गया है।

राज्य में इससे पहले, 1 अगस्त को 322 मौतें हुई थीं। अब एक दिन में संक्रमण के 10,309 नए मामले सामने आने का भी एक रिकार्ड कायम हो गया है। हालांकि 30 जुलाई को इससे ज्यादा 11,147 नए मामले आए थे। बुधवार को और 334 मौतें होने के साथ राज्य में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 16,476 हो गई। यह देश में सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

राज्य में संक्रमितों के ठीक होने की दर 65.37 फीसदी थी, जो घटकर 65.25 हो गई है। भारत में बुधवार को 54 हजार कोरोना केस आए। कोविड19 इंडिया के मुताबिक भारत में अब में कुल केस 19.60 लाख हो गए हैं। देश में कोरोना की रफ्तार देखकर कहा जा सकता है कि गुरुवार (6 अगस्त) को 20 लाख केस हो जाएंगे।


दुनिया में ही दो ही देश हैं, जहां इतने अधिक केस हैं। अब भारत 20 लाख केस तक पहुंचने वाला तीसरा देश है। अभी दुनिया में सबसे अधिक केस अमेरिका (49.30 लाख) में हैं। इसके बाद ब्राजील 28.20 लाख केस के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं दुनिया में कुल 1.88 करोड़ केस हैं और 7.10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में बुधवार को कोरोना से 919 मौतें हुईं। इसके साथ ही देश में इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या 40,739 हो गई। कोविड-19 (Covid-19) महामारी भारत में बुरी तरह से बेकाबू हो गई है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि 12-13 दिन के भीतर देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 हजार पार कर जाएगी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)