सुपौल में ‘बुराड़ी’ जैसी घटी घटना, पति-पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

  • Follow Newsd Hindi On  
Jharkhand: इंजीनियरिंग की तैयारी करने कोटा नहीं जा सका नीतीश तो परेशान होकर कर ली खुदखुशी

Supaul: बिहार के सुपौल (Supaul) में एक ही परिवार के पांच लोगों ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। यह घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी वार्ड चार का है। यहां रहने वाले पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा एक ही कमरे में फंदे से लटके हुए मिले।

बिहार के सुपौल  (Supaul)जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों का शव बंद घर मे फंदे से लटका हुआ मिला। एक ही परिवार के 5 लोगों का शव फंदे से लटका हुआ मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत वॉर्ड-12 के गद्दी गांव की है।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात गांव के ही मिश्री लाल साह के घर से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने इस बारे में मुखिया को बताया। राघोपुर पंचायत के मुखिया मो तस्लीम ने रात में करीब 12 बजे ग्रामीणों की मदद से खिड़की को खोला तो बंद घर मे एक साथ परिवार के सभी 5 लोगों का शव फंदे से लटकते देखा। इसके बाद मुखिया द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना राघोपुर और जिले के पुलिस कप्तान को दिया गया।

वहीं, ग्रामीण शिवनाथ साह ने बताया कि मिश्री लाल साह के घर से कई दिनों से बदबू आ रहा थी। इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दिया गया। रात 12 बजे मुखिया और ग्रामीणों द्वारा खिड़की खोला गया तो परिवार के सभी 5 लोगों का शव फंदे से लटका मिला। इसमें पति, पत्नी सहित 3 बच्चे का शव फंदे से लटका हुआ था।

वहीं, ग्राम पंचायत राघोपुर के मुखिया मो तस्लीम ने बताया कि ‘कुछ ग्रामीण दिन में मेरे घर पर आए हुए थे। मैं बाहर गया हुआ था। रात 12 बजे गांव आया तो ग्रामीणों ने घर से बदबू आने की बात बताई। ग्रामीणों की मदद से खिड़की खोला गया तो परिवार के सभी 5 लोग एक कतार में फंदे से लटके मिले। ‘


आर्थिक तंगी हो सकती है वजह

सरपंच ने कहा है कि आर्थिक तंगहाली के वजह से ही इस परिवार ने आत्महत्या की है। मिश्री लाल साह ठेला चलाया करता था। जिससे उसका रोजगार चल रहा था। लेकिन इधर रोजगार नहीं चलने की वजह से उसने ठेला चलाना भी छोड़ दिया था। अनुमान है कि आर्थिक तंगी के कारण सभी लोगों ने 5 से 6 दिन पहले आत्महत्या कर लिया होगा। इस कारण गांव में बदबू आ रही थी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)