6 अगस्त का इतिहास- जापानी नगर हिरोशिमा पर 1945 में अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया

  • Follow Newsd Hindi On  
6 अगस्त का इतिहास- जापानी नगर हिरोशिमा पर 1945 में अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया

6 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 5 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

6 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना 1862 में की गई।
  • प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर “वंदेमातरम” समाचार पत्र का प्रकाशन 1906 में प्रारंभ किया।
  • क्यूबा ने 1960 में देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया।
  • नासा ने 1996 में मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
  • थाईलैंड में 2011 को प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • नासा का क्यूरिओसिटी रोवर 2012 में मंगल ग्रह पर पहुंचा।
  • ऑस्ट्रिया द्वारा रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा 1914 में की।
  • जापानी नगर हिरोशिमा पर 1945 में अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया।
  • हंगरी के वैज्ञानिकों ने 2007 में लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

6 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का जन्म 1921 को हुआ था।
  • भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का जन्म 6 अगस्त 1915 को हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म 1933 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म 1959 को हुआ था।
  • भारतीय, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म 1970 को हुआ था।

6 अगस्त को हुए निधन

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन 1925 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का निधन 1982 को हुआ था।
  • भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन 1981 को हुआ था।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन 2006 को हुआ था।

    5 अगस्त का इतिहास- बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)