8 अक्टूबर का इतिहास- प्रसिद्ध उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अक्टूबर का इतिहास- प्रसिद्ध उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण का निधन

08 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 08 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

8 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1860: अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन स्थापित हुई थी।
  • 1932: भारतीय वायुसेना का गठन हुआ।
  • 1965: लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को खोला गया। यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी।
  • 1967: बोलिविया में चे ग्वेरा और उनके दल के लोग पकड़े गए।
  • 1970: सोवियत संघ के लेखक एलैकजेंडर सोल्जनित्सन को नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1996: कनाडा की राजधानी ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए।
  • 1998: भारत फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य बना।
  • 2001: इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों की टक्कर 114 लोगों की मौत।
  • 2002: पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुनः परीक्षण किया।
  • 2003: टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्जा जमाया।
  • 2003: ईरान की शिरीन इबादी को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
  • 2004: भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द।
  • 2004: केन्या के पर्यावरणविद वांगरी मथाई को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 2005: कश्मीर में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
  • 2007: बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।

8 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

8 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1936: हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार एवं उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद का निधन।
  • 1979: संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का निधन।
  • 1990: भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)