इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 9 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
- अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज 1815 में की गई।
- दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने 1816 में स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- कनाडा के मांट्रियल शहर में 1852 को 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये।
- भारत देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना 1875 में हुई।
- पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 1877 में हुआ।
- अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन 1889 में शुरू हुआ।
- डेनियल विलियम्स ने 1893 में पहली बार बिना ऐनिस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने 1944 में भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
- भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत 1951 में हुई।
- वन्यजीव बोर्ड की तरफ से 1969 में शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।
- सोवियत संघ ने 1972 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 1973 में 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई।
- माग्रेट थैचर ने 09 जुलाई 1982 में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की।
- लंदन में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 208 रन बनाया। यह मैच ड्रॉ समाप्त हुआ।
- दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति 1991 में मिली।
- फिजी में 2000 को जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
- भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा 2001 में की।
- आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम 2002 में बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया।
- इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना 2002 में हुई।
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले 2002 में अध्यक्ष बने।
- एशियाई विकास बैंक ने 2004 में आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
- साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर 2006 को शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
- भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार 2007 में प्रदान किया गया।
- ईरान ने 2008 में लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
- अफ्रीका का सूडान 2011 में दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।
9 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1819 में सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म हुआ था।
- लॉर्ड मिण्टो द्वितीय का जन्म 1845 में हुआ। वह 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहे।
- राष्ट्रीय कांग्रेस’ के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा का जन्म 1900 में हुआ था।
- दूसरी लोकसभा के सदस्य मानकभाई अग्रवाल का 1923 में जन्म हुआ था।
- प्रहिंदी फिल्मों के प्रसिद्द अभिनेता और निर्देशक गुरु दत्त का 1925 में जन्म हुआ था।
- आज ही के दिन 1930 में फिल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्म हुआ था।
- 9 जुलाई 1938 को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का जन्म का जन्म हुआ था।
9 जुलाई को हुए निधन
- 1533 में आज ही के दिन धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन हुआ था।
- सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन 1991 में हुआ था।