इतिहास में 9 जून- आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का 1900 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
15 नवंबर का इतिहास- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का 1875 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 9 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

9 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार 1931 में प्रदर्शित किया गया।
  • कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक 1934 में पहली बार डिजनी वाँल द्वारा निर्मित एनिमेशन फिल्म द वाइज लिटिल हैन में देखी गई।
  • लाल बहादुर शास्त्री 1964 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
  • लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने 2001 में फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
  • म्यूनिख में 2006 में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत की।
  • केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को 2008 में तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
  • फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने 2008 में को नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

9 जून को जन्मे व्यक्ति

  •  1909 में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का जन्म हुआ।
  • भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का 1912 में जन्म हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का 1913 में जन्म हुआ।
  • 1931 में उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म हुआ।
  • सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का जन्म 1933 में हुआ।
  • भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस किरण बेदी का 1949 में जन्म हुआ
  • 1975 में भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म हुआ।
  • भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर का 1981 में जन्म हुआ।
  • 1985 में भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म  हुआ।

9 जून को हुए निधन

  • भारतीय सेना नायक बन्दा सिंह बहादुर का 1716 में निधन हुआ।
  • 1900 में आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन हुआ।
  • 1931 में भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी हरि किशन सरहदी का निधन हुआ।
  • भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी दिनेश चंद्र मजूमदार का 1934 में निधन हुआ।
  • अब्बास तैयबजी का निधन 1936 में हुआ वो भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
  •  1990 में प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का निधन हुआ।
  • हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का 1991 में निधन हुआ।
  •  1993 में हिन्दी चित्रपट निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी)सत्येन बोस का निधन हुआ।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता एन.जी. रंगा का 1995 में निधन हुआ।
  • महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का निधन 2011 में हुआ।

    इतिहास में 8 जून- मशहूर पटकथा लेखक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का 2009 में निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)