नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में 30 नवंबर से शुरू होगा।
यह घोषणा शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने की। अन्य चरणों के मतदान सात, 12, 16 और 20 दिसंबर को होंगे।
अरोड़ा ने कहा कि 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।