8 नवंबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: गुरु नानक देव जयंती को लेकर दिल्ली सरकार का फैसला, 11-12 नवंबर को रहेगी ऑड-ईवन से छुट

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


05:15 PM: गुरु नानक देव जयंती पर दिल्ली सरकार का फैसला, 11-12 नवंबर को रहेगी ऑड-ईवन से छुट


04:30 PM: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक गतिरोध आज 08 नवंबर को भी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है।



04:25 PM: झारखंड महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, कांग्रेस- 31, जेएमएम- 43 और राजद 7 सीट पर लड़ेगी चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में आज सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। सीट बंटवारे में कांग्रेस को 31, झामुमो को 43 और राजद को 7 सीटें मिली हैं।


03:35 PM: सरकार ने गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस ली- सूत्र

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने गांधी परिवार (सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी) को मिली SPG सुरक्षा को वापस ले लिया है।


10:35 AM: कश्मीर बर्फबारी में सेना के दो जवानों समेत 6 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में बुधवार से हो रही भारी बर्फबारी का असर आम जन-जीवन पर पड़ा है। बर्फबारी के दौरान हुए हादसों में सेना के दो जवानों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। इसेक साथ ही श्रीनगर-जम्मू हाईवे भी बंद हो गया है।


09:30 AM: मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था के आउटलुक को घटाकर नेगेटिव किया

दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे अपने आउटलुक यानी नजरिए को ‘स्टेबल’ (स्थि‍र) से घटाकर ‘नेगेटिव’ कर दिया है। इसके पहले अक्टूबर में ही मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने 2019-20 में GDP ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया था।


08:41 AM: PM मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई


08:33 AM: पुलिस-वकील विवाद: दिल्ली की सभी 7 जिला अदालतों में आज भी काम नहीं करेंगे वकील

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट से शुरू हुआ पुलिस और वकीलों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वकीलों का विरोध प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार आज भी जारी है। दिल्ली की सभी 7 जिला अदालतों में आज भी वकील काम नहीं करेगें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)